Gorakhpur News: घर में घुसकर मारपीट-धमकी में पूर्व पार्षद और बेटे पर केस
गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विकास नगर जब्ती टोला में पूर्व पार्षद और उनके बेटे पर पड़ोसी को धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विकास नगर जब्ती टोला निवासी अरविंद शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे उनके बड़े भाई आकाश शर्मा घर के सामने खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी का बेटा रजत चौधरी वहां पहुंचा और आकाश को गाली देने लगा। शोर सुनकर पूर्व पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। अरविंद का आरोप है कि पूर्व पार्षद ने अपने बेटे से कहा कि अभी मत मारो। एक सप्ताह बाद घर में घुसकर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी।
पुलिस की कार्रवाई पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.