Gorakhpur News: घर में घुसकर मारपीट-छेड़छाड़ का आरोप
गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ लोग घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। शिकायत में एक महिला से छेड़छाड़ तथा घर में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया गया है। मारपीट में एक बुजुर्ग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। दोनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। छेड़छाड़ के आरोप की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.