Gorakhpur News: घर में घुसकर मारपीट और जातिसूचक गाली देने में चार पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मोहाल जलकर में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने और जातिसूचक गाली देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव की गुड्डी देवी पत्नी प्रभुनाथ प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 13 अक्टूबर की शाम मोहल्ले के विशाल यादव, विकास यादव, संध्या यादव और निक्की यादव पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर में घुस आए। विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। बचाने पहुंची उनकी बेटी नीरज, देवरानी ममता और जेठानी निर्मला को भी पीटा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.