गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के गौरी मंगलपुर गांव में जातिसूचक गाली-गलौज के विरोध पर युवक और उसकी बहन के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गौरी मंगलपुर निवासी शिवम धोवी पुत्र पप्पू धोवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने एक दोस्त के साथ बांध की ओर से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के छोटे ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने शिवम के साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार वह घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दे रहा था। इसी दौरान छोटे, रामवृक्ष यादव और संतोष यादव ...