गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के कनईल गांव में घर में घुसकर मां-बेटे को लाठी-डंडे से पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कनईल निवासी चंद्रजीत यादव ने बताया कि 14 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे अभिषेक यादव उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली देते हुए चंद्रजीत और उनकी मां आरती देवी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में आरती देवी के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। पीड़ित ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...