गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: सहजनवा। गीडा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम मनबढ़ों ने घर में घुसकर महिला और उसकी बहन से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अमिताभ, नन्हे और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव का एक युवक आए दिन उसके साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ करता था। मंगलवार शाम वह घर में घुस आया और उससे और बहन से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। हमले में बहन के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...