Gorakhpur News: घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के केशवापार गांव में घर में घुसकर दो लोगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित लक्ष्मण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह भोजन कर घर में सो रहे थे। इसी दौरान शानू राय और श्याम राय घर में घुस आए और लात-घूंसों व ईंट से हमला कर दिया। मारपीट में उनका सिर फट गया। शोर सुनकर पत्नी सरोज देवी बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि दोनों जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.