Gorakhpur News: घर में घुसकर दो वर्षीय बच्ची को उठाने का प्रयास,आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्ता संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दो वर्षीय बच्ची को उठाने का दुस्साहस करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई की रात आरोपी रियाजुद्दीन पुत्र ख्वाजा मैनुद्दीन उर्फ अलाउद्दीन, निवासी गाहासाड़, पोस्ट सहजनवा, थाना गीडा के घर में घुस गया। आरोप है कि उसने ब्लेड से मच्छरदानी काट कर घर में सो रही करीब दो वर्षीय बच्ची को उठाने का प्रयास किया। इस दौरान उसने हथौड़ा दिखाकर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर छत के रास्ते फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर गुलरिहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.