गोरखपुर, जुलाई 6 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया है कि 14 वर्षीय पुत्री को पड़ोस का एक युवक छेड़खानी करता रहता था। कई बार आरोपित के घर पर उलाहना भी दिया गया। आरोप है कि शनिवार की रात को किशोरी अपने कमरे में सो रही थी। उसी दौरान छत के रास्ते युवक किशोरी के कमरे में घुस गया। उसके साथ छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ दिए और चेहरे पर दांत से काट कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। एसओ संजय मिश्र ने बताया कि मां की तहरीर पर जब्बार के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...