Gorakhpur News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, कपड़े फाड़ने का आरोप
गोरखपुर, जुलाई 5 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के एक वार्ड में शनिवार रात घर के अन्दर सो रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस का एक युवक दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि वह छत के रास्ते घर में घुस गया और कपड़े फाड़ दिए। चेहरे पर दांत से काट लिया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। किशोरी की मां ने रविवार को थाने पर तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया है कि घर के पास का युवक 14वर्षीय पुत्री पर गलत नजर रखता है। कई बार छेड़खानी कर चुका है। लोक लाज के कारण उलाहना देकर समझा बुझा गया था। लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। रात को किशोरी अपने कमरे में सो रही थी। तभी युवक छत के रास्ते कमरे में घुस गया और पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.