Gorakhpur News: घर पर चढ़कर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के दिव्यनगर में घर में पहुंचकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि घर पर चढ़कर वारदात की गई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी है। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। दिव्यनगर निवासी अजय मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 16 अगस्त की शाम करीब 6:45 बजे सुधांशु मिश्र, मृत्युंजय मिश्र और कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की जानकारी कैंट पुलिस को देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.