Gorakhpur News: घर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, गहनें-नकदी बरामद
गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शादी समारोह में गए परिवार के मकान में चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के जेवर, चांदी के सामान और नकदी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के सुकरौली निवासी साहिल अंसारी के रूप में हुई। वर्तमान में वह मोहद्दीपुर, थाना कैंट, में रहता है। आरोपी ने छोटे काजीपुर बढ़ई टोला निवासी मनोज कुमार वर्मा के घर में चोरी की थी। मनोज कुमार ने पुलिस को बताया था कि एक मई को वह परिवार के साथ बड़े भाई संजय वर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने नकहा ओवरब्रिज के पास स्थित मैरेज हाउस गए थे। रात करीब ढाई बजे घर लौटने पर घर के ताले टूटे और अलमारी में रखे जेवरात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.