Gorakhpur News: घर के बाहर बैठे परिवार पर हमला, दो पर केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के भिटनी गांव में घर के बाहर बैठे एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिटनी निवासी बद्री सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर के सामने भतीजे अजय सिंह और राम ललित सिंह के साथ बैठे थे। इसी दौरान गांव के मोहम्मद समीर पुत्र करीउल्लाह और आसिफ पुत्र मुनीर बाइक से पहुंचे। आरोप है कि दोनों नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगे और वहां से हटने को कहा। विरोध करने पर दोनों ने डंडे और ईंट से हमला कर दिया। हमले में बद्री सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए, जबकि अजय सिंह और राम ललित सिंह भी घायल हो गए। चिलुआताल पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.