Gorakhpur News: घर के अंदर खड़ी स्कूटी चोरी, 21 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के छपियां गांव में घर के अंदर खड़ी स्कूटी चोरी होने के मामले में पुलिस ने घटना के 21 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की ऑनलाइन शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। छपियां गांव निवासी संदीप कुमार सिंह पुत्र रामसंवारे सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 26 जून की रात करीब दो बजे उनके घर के अंदर खड़ी एक्टिवा स्कूटी (यूपी-53 ईपी-3748) चोरी हो गई। सुबह जब वह उठे तो स्कूटी अपनी जगह पर नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित का कहना है कि स्कूटी उनकी पत्नी बिंदु सिंह के नाम पर पंजीकृत है। चोरी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.