Gorakhpur News: ग्लोबल सप्लाई चेन और विदेश नीति पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी कल से
गोरखपुर, नवम्बर 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग और भारतीय वैश्विक परिषद (आईसीडब्लूए), नई दिल्ली की ओर से तीन नवंबर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। ग्लोबल सप्लाई चेन्स एंड इंडियन फॉरेन पॉलिसी विषय पर आयोजित संगोष्ठी में देश-विदेश के विद्वान परिसर में सुबह 10 बजे से चर्चा करेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह करेंगे। पूर्व कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि मुख्य अतिथि व लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. राघवेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। संगोष्ठी में घाना, चीन, श्रीलंका, ताजिकिस्तान और नेपाल के शिक्षाविद ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। इनमें प्रो. प्रदीप शर्मा, प्रो. विवेक मणि त्रिपाठी, प्रो. रेजर लक्ष्मण, प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.