Gorakhpur News: ग्रीन हाइड्रोजन के 50 स्टार्टअप तैयार करेगा एमएमएमयूटी
गोरखपुर, अक्टूबर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में नए कारोबार और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आने वाले 10 वर्षों में 50 स्टार्टअप तैयार करेगा। इससे स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को अपने आइडिया को कारोबार में बदलने का मौका मिलेगा। शुरुआती चरण में 10 स्टार्टअप को इनक्यूबेट करने की तैयारी है। प्रत्येक स्टार्टअप को 25 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मेरठ में 200 करोड़ से लगेगी मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरीग्रीन हाइड्रोजन के लिए केंद्र की स्थापना एमएमएमयूटी में ग्रीन हाइड्रोजन के विकास के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.