गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो के निवासियों ने महायोजना-2031 के तहत ग्रीन बेल्ट में शामिल क्षेत्र को आवासीय घोषित कराने की मांग को लेकर गुरुवार की सुबह एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात की। महिलाओं और पुरुषों ने अपनी समस्याएं बताते हुए क्षेत्र को आवासीय दर्जा दिलाने के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पहल करने की मांग की।मुलाकात के दौरान महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र को आवासीय दर्जा नहीं मिलने से परिवारों में अपने घर और भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इससे लोग मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने एमएलसी से आग्रह किया कि उनकी समस्या को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाए, ताकि समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके। एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने ...