Gorakhpur News: ग्रीन बेल्ट में फंसीं दस कॉलोनियों को आवासीय करने की मांग
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो समेत प्रभावित 10 कॉलोनियों के नागरिकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मांग की कि उनकी ग्रीन बेल्ट के दायरे में आईं उनकी कॉलोनियों का भू-उपयोग बदल कर आवासीय कर हजारों परिवारों को राहत प्रदान की जाए। सांसद रवि किशन शुक्ला एवं एलएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह सैंथवार की अगुवाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले लोगों ने समस्या रखी। बताया कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से एम्स तक फैले क्षेत्र की करीब दस कॉलोनियां ग्रीन बेल्ट के दायरे में होने से प्रभावित हैं। क्षेत्र की पूर्वी सीमा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पश्चिमी सीमा एम्स, उत्तरी सीमा रेलवे लाइन और दक्षिणी सीमा गोरखपुर-देवरिया मार्ग है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.