Gorakhpur News: ग्राहक बनकर आया चोर, मोबाइल और 4500 रुपये उड़ाए
गोरखपुर, अगस्त 10 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर क्षेत्र में गोड़धोइया पुल के पास रविवार को ग्राहक बनकर आए शातिर चोर ने किराना दुकान से मोबाइल और करीब 4500 रुपये नकदी पार कर दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जंगल मातादीन निवासी अजय त्रिपाठी की किराना दुकान है। रविवार सुबह करीब 11 बजे सफेद स्कूटी सवार युवक सामान लेने पहुंचा। अजय के अंदर जाते ही उसने काउंटर पर रखा मोबाइल और गल्ले से रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। फुटेज में आरोपी हेलमेट पहने दिख रहा है। उसने स्कूटी का नंबर छिपा रखा था। पुलिस पहचान में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.