गोरखपुर, जुलाई 13 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पटना चौराहे के समीप स्थित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वाशले लान्डरी का शुभारंभ रविवार को मदरिया शक्तिपीठ के महंत श्रीशदास महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के साथ किया। महंत ने कहा कि किसी भी व्यवसाय की वास्तविक पहचान उसकी ईमानदारी, गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास से बनती है। उन्होंने कहा कि सेवा भावना के साथ किया गया कार्य हमेशा सफलता दिलाता है। उन्होंने लोगों से स्थानीय प्रतिष्ठानों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ाते हैं। प्रतिष्ठान के डायरेक्टर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल ने महंत श्रीशदास महाराज को प्रतीका...