Gorakhpur News: ग्राम प्रशासक ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बल्थर गांव निवासी सीधेगौर के ग्राम प्रशासक गुरुचरन यादव ने एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने और अवैध असलहा लेकर तलाश करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रशासक ने मंगलवार को बड़हलगंज कोतवाली में तहरीर दी। साथ ही मामले की शिकायत एसएसपी गोरखपुर और सीओ गोला से भी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम प्रशासक ने पुलिस अधिकारियों को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि कुछ दिन पहले गायघाट स्थित कावेरी विद्यालय में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण कराया जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही पृथ्वीनाथ यादव वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। ग्राम प्रशासक के मुताबिक उन्होंने उसकी बातों को अनसुना कर राहत सामग्री का वितरण पूरा कराया और वहां से अपने घर चले गए। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.