Gorakhpur News: ग्राम प्रधान पर जलनिकासी रोकने और धमकी देने का आरोप
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: झंगहा/चौरीचौरा, हिटी। लक्ष्मीपुर निवासी विजय कुमार ने झंगहा पुलिस को तहरीर देकर गांव के ग्राम प्रधान के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाया। आरोप है कि बारिश से घर के आसपास जलभराव हो गया है। पानी की निकासी जंगल गौरी नंबर एक-झंगहा-मोतीराम मार्ग की पुलिया से होती है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने पुलिया से जुड़ी ग्रामसभा की बंजर भूमि पर भवन निर्माण कर कब्जा कर लिया, जिससे जलनिकासी प्रभावित है। रास्ता खोलने की बात पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जिपं सदस्य सहित दो पर लाठी-डंडे से हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.