Gorakhpur News: ग्राम प्रधान ने पेड़ हटवाकर रास्ता खुलवाया
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बिगही गांव में मार्ग पर करीब 50 साल पुराना महुआ का पेड़ गिरने से बरयाभीर-बिगही मार्ग चार दिनों से बंद था। पेड़ गिरने से गांव के दक्षिण टोले के करीब 30 घरों की बिजली भी गुल हो गई थी। ग्रामीणों की इस समस्या को हिन्दुस्तान ने 27 अगस्त के अंक में '50 साल पुराना पेड़ गिरा, आवागमन प्रभावित' शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को बिगही गांव के प्रशासक प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पेड़ को रास्ते से कटवाकर हटवाया और मार्ग पर आवागमन शुरू कराया। वहीं, प्रशासक प्रतिनिधि ने दूसरे पोल से करीब 90 मीटर केबल लगवाकर दक्षिण टोले की बिजली आपूर्ति भी बहाल करा दी। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। साथ ही, हिन्दुस्तान अखबार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.