गोरखपुर, अगस्त 10 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा हिटी। अलेनाबाद विद्युत फीडर से जुड़े पीपीगंज के अकटहवा गांव में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। लो वोल्टेज के कारण घरेलू विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह से मुलाकात कर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से वोल्टेज बेहद कम रहने के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराने तथा जल्द समस्या का नि...