Gorakhpur News: गौरीशंकर मंदिर मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, चार घायल
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र में गौरीशंकर मंदिर मार्ग पर शनिवार सुबह भौरिहवा मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्पियरगंज भेजा। पुलिस के अनुसार, शनिवार 15 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे भगवानपुर टोला भौरिहवा में गौरीशंकर मंदिर के पास बरईपार निवासी 15 वर्षीय मंगेश साहनी की बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। दूसरी बाइक पर वनभागलपुर निवासी आंचल श्रीवास्तव (24), रोशनी (24) और संगीता (55) सवार थीं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार सभी चार लोग सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.