गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 50 हजार लोग गोलघर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में करीब डेढ़ किलोमीटर चलेंगे। चार नवम्बर को आयोजित यात्रा एमपी इंटर कॉलेज से कचहरी चौराहा, गणेश चौराहा होते हुए काली मंदिर स्थित सरदार पटेल चौराहे पर पहुंचेगी। इसके साथ ही दो दिवसीय प्रवास में राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न वर्ग के साथ 6 बैठक कर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में महराजगंज से 10 हजार की भागीदारी का लक्ष्य पदयात्रा का कार्यक्रम और मार्ग क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चार नवंबर को सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचे...