Gorakhpur News: गोलघर में छत पर चढ़ युवक ने राहगीरों पर फेंके ईंट-पत्थर, फायर टीम ने सुरक्षित उतारा
गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता । गोलघर स्थित काली मंदिर के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक मकान की छत पर चढ़ गया और नीचे से गुजर रहे राहगीरों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगा। करीब 45 मिनट तक चले हंगामे से सड़क पर लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया। घटना रात करीब 11 बजे की है। काली मंदिर के पास पेट्रोल पंप के पीछे जाने वाली सड़क पर स्थानीय लोगों ने देखा कि एक युवक छत पर चढ़ा हुआ है और वहां से लगातार ईंट-पत्थर फेंक रहा है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। एहतियात के तौर पर पुलिस ने सड़क पर आवाजाही भी रोक दी, जिससे दोनों ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.