Gorakhpur News: गोलघर की दुकान में बिक रहे थे सेंचुरी कंपनी के नकली दरवाजे, छह बरामद
गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोलघर स्थित एक प्लाईवुड की दुकान पर सेंचुरी कंपनी के नाम से नकली दरवाजे बेचे जाने का मामला सामने आया है। कंपनी की वैधानिक प्रतिनिधि चेतना खन्ना की शिकायत पर बुधवार को कैंट पुलिस ने जनता प्लाई हार्डवेयर एंड ग्लास में छापेमारी की। इस दौरान दुकान से सेंचुरी कंपनी के नाम वाले छह कथित नकली दरवाजे बरामद किए गए। पुलिस ने दुकानदार एहतेशाम हुसैन खान को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63, 65 और ट्रेडमार्क एक्ट की धारा 103, 104 के तहत कार्रवाई की है।चेतना खन्ना ने पुलिस को बताया कि वह सेंचुरी प्लाईबोर्ड इंडिया लिमिटेड की वैधानिक प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि गोलघर स्थित वीनस सिनेमा परिसर की दुकान पर उनकी कंपनी के नाम से नकली क्लब प्राइम डोर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.