गोरखपुर, नवम्बर 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में गोरखपुर की राष्ट्रीय रैंकिंग को लेकर बुधवार को पूरे दिन अटकले लगती रहीं। नगर निगम के अधिकारियों से लेकर पार्षद तक बेहतर रैकिंग के इंतजार में पोर्टल पर अपडेट देखते रहे। हालांकि इस दौरान दिल्ली में आयोजित समारोह में स्वच्छता से जुड़ी कुछ श्रेणियों के पुरस्कारों की घोषणा हुई। निगम के अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय रैंकिंग 13 या 14 नवंबर को केंद्रीय पोर्टल पर विस्तृत परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। बुधवार को सुबह से ही नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम पर लगी रही। समारोह से मिलने वाली हर जानकारी पर नजर रखी जा रही थी। अधिकारियों को उम्मीद थी कि इस बार गोरखपुर को मिले अंकों और देशभर के शहरों के बीच उसकी स्थिति का पता...