गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। योगिराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में 31 अक्तूबर से गोरखपुर रंग महोत्सव का आगाज होने जा रहा है, जिसका समापन 4 नवंबर को होगा। इस बार महोत्सव के मुख्य आकर्षण फिल्म व रंगमंच के अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा होंगे। पहले दिन 'नटसम्राट' के मंचन में अखिलेंद्र अभिनय करेंगे। शुक्रवार की देर शाम अखिलेंद्र मिश्रा का गोरखपुर आए और कार्यक्रम स्थल जाकर वहां की तैयारियों और प्रेक्षागृह के मंच का जायजा लिया। अभियान थिएटर ग्रुप के निदेशक श्रीनरायण पांडेय ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन एक नवंबर को अभियान थिएटर ग्रुप की ओर से 'मटन मसाला-चिकन चिल्ली', दो नवंबर को जयपुर के उजागर ड्रामेटिक एसोसिएशन द्वारा मिथ्यासुर और तीन नवंबर को दिल्ली की एम सैयद आलम एंड ट्रुप द्वारा अकबर द ग्रेट नहीं और चार को लख...