Gorakhpur News: गोरखपुर में शराब की दुकान के पास मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र में ग्राम पंचायत गौनर के मौनहा तिवारी टोला निवासी छोटेलाल उर्फ लकड़ू गौड़ (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के नहर के पानी में पाया गया। मृतक नशे का आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गौनर गांव के मौनहा तिवारी टोला निवासी छोटेलाल उर्फ लकड़ू (40) पुत्र सत्यनारायण गौड़ का शव सोमवार की सुबह गौनर पंचायत भवन के पास स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के सामने स्थित नहर में पुलिया के पास पाया गया। छोटेलाल शराब का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि देशी शराब की दुकान से शराब लेकर उसने पुलिया पर बैठकर पी लिया और शराब के नशे में वह नहर पुलिया से पानी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को पानी से निकाल कर बाहर किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.