Gorakhpur News: गोरखपुर में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल सखनी में शनिवार सुबह 18 वर्षीय युवक का शव गमछे के सहारे यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह और गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान जंगल सखनी निवासी कृष्णा (18) पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, कृष्णा गांव के एक मुर्गी फार्म पर काम करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है, हालांकि मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.