गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रामगढ़ताल क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी करने वाले शातिर नकबजन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजघाट क्षेत्र के तुर्कमानपुर नई मस्जिद निवासी मो. शहजादे पुत्र स्व. अजीजुल हक के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी के चार कंगन, अंगूठी, मंगलसूत्र और गले का हार समेत 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल बाइक, तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है.

अपराध की सूचना एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि रामगढ़ताल थाने में 20 अगस्त को एक बैंक कर्मी अपने गांव गए थे। लौटकर घर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने ताला तो...