Gorakhpur News: गोरखपुर में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ : डॉ. रागिनी
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर के मछली शहर से सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि गोरखपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सड़कों पर तलवार चल रहा है। बुधवार को डॉ सोनकर कस्बे स्थित इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित भटहट की पूर्व प्रधान रेशमा देवी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र मनमोहन यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान कुश्ती, वस्त्र व मेधावी छात्राओं में साइकिल वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सोनकर ने आगे कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर द्वारा बिना किसी भेदभाव के लिखे संविधान ने समाज के सभी वर्ग को बराबर का अधिकार दिलाया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम पर वोट मांगा मगर चंदा चोरी पर उनके पास कोई जवाब नहीं है। कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.