Gorakhpur News: गोरखपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के करमहा ओवरब्रिज के नीचे शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 48 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना सुबह करीब सात बजे पुलिस को मिली। सूचना पर चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी देवरिया जीआरपी को दी। स्थानीय पुलिस और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हादसा इतना गंभीर था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से भी मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.