Gorakhpur News: गोरखपुर में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबियहवा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका की पहचान चौरीचौरा क्षेत्र के चकदेईया गांव निवासी इस्माती देवी (70), पत्नी मदनलाल यादव के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.