Gorakhpur News: गोरखपुर में चाचा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या
गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार को चाचा ने अपने भतीजे आदर्श पाण्डेय की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल आदर्श को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां ले गई, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि करनपुरा गांव में मथौली निवासी आदर्श पाण्डेय को उनके चाचा राधेश्याम पाण्डेय ने गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल आदर्श को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।पुलिस ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.