गोरखपुर, जुलाई 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में गोरखपुर नगर निगम के 80 करोड़ रुपये के म्यूनिसिपल बॉन्ड लाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम, इस बॉन्ड से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मल्टीस्टोरी कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाएगा। यह अत्याधुनिक और बहुआयामी कॉम्प्लेक्स गोलघर स्थित जलकल परिसर में बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री का निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के इस निर्णय से गोरखपुर नगर निगम जहां आत्मनिर्भर बनेगा वहीं, महानगर के नगरीय और व्यावसायिक विकास को नई ऊंचाई मिलेगी। गोरखपुर नगर निगम के इस म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाई गई रकम नगर निगम जलकल परिसर गोलघर में अत्याधुनिक और बड़ा मल्टीस्टोरी कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण करेगा। ...