गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर।

पुरस्कार प्राप्ति शहरी जल प्रबंधन के क्षेत्र में तकनीक, प्रकृति आधारित समाधान और जनभागीदारी के जरिए किए गए अभिनव प्रयासों के लिए गोरखपुर नगर निगम को प्रतिष्ठित जीईईएफ ग्लोबल वाटर टेक अवार्ड 2026: इंटीग्रेटेड अर्बन वाटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट आफ द ईयर 2026 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित ग्लोबल वाटर टेक समिट एण्ड अवार्ड 2026 में महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने यह सम्मान ग्रहण किया। उनके साथ अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव और सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। सम्मेलन का विषय,'आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोत से सतत विकास तक नवाचार को बढ़ावा देना' रहा।

जल प्रबंधन की तकनीकें यह सम्मान ग्लोबल इनर्जी एण्ड इनवायरमेंटल फाउंडेशन द्वार...