गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में सेहत से जुड़े संकेतांकों को लेकर अच्छी खबर है। जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) को पूरे प्रदेश में फिर से पहली रैंक मिली है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में गुरुवार को यह जानकारी दी। उपलब्धि के लिए उन्होंने सभी को बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के यह प्रयास जारी रहने चाहिए। सीएमओ ने बताया कि पूरे प्रदेश के डीएचएस की बैठकों की कार्यवृत्ति सहित अन्य संकेतांकों के आधार पर डीएचएस की रैंकिंग की जाती है। इस रैंकिंग में वित्तीय वर्ष 2025-26 में गोरखपुर को फिर से पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला है। यह भी पढ़ें- नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में बांसगांव ब्लॉक देश में नंबर वन सीएमओ ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो...