Gorakhpur News: गोरखपुर जेल से बंदी फरार मामले में जेलर समेत पांच निलंबित, तीन पर केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला कारागार से विचाराधीन बंदी के फरार होने के मामले में कारागार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही मिलने पर जेलर समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जेल अधीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है। उधर, फरार बंदी और उसकी अभिरक्षा में तैनात दो जेलकर्मियों के खिलाफ शाहपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। महानिदेशक, कारागार को भेजी गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टा लापरवाही पाए जाने पर जेल वार्डर जितेंद्र कुमार गौतम और जितेंद्र कुमार दुबे, हेड जेल वार्डर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव और रामजीत सिंह तथा जेलर अरुण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं वरिष्ठ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.