गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय आधुनिक भारत के निर्माता और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर शनिवार को कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। महानगर कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में लालडिग्गी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद एवं जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद देश की बागडोर संभालने वाले नेहरू ने अपनी दूरदर्शिता और नेतृत्व से आधुनिक भारत की नींव रखी। यह भी पढ़ें- Roorki News: नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता, देश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया उनके कार्यकाल में शुरू की गई ...