गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर जिला कारागार की सुरक्षा में शुक्रवार को बड़ी चूक सामने आई। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में बंद एक विचाराधीन बंदी जेल परिसर से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार बंदी की तलाश में आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कराई गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बांसगांव क्षेत्र के सरसोपार निवासी विपिन पुत्र हरिशंकर को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर 18 जुलाई को जिला कारागार भेजा गया था। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे बंदी रक्षक 49 बंदियों को जेल परिसर से सटी नई बाउंड्री वाल के पास स्थित बगिया में कार्य कराने के लिए ले गए थे। आरोप है कि इसी दौरान विपिन मौका पाकर एक पेड़ पर चढ़ा और वहा...