गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने गन्ना शोध संस्थान,गोरखपुर को शीघ्र पुनः स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान पूर्वांचल के गन्ना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था। आरोप लगाया कि एम्स के निर्माण के दौरान संस्थान को गोरखपुर शहर से पिपराइच स्थानांतरित किया गया, लेकिन लगभग दस वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार इसे पूरी तरह स्थापित नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि इस गंभीर मुद्दे पर अब तक मौन रहे हैं। यदि स्थानीय जनप्रतिनिधियों में साहस है तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष इस मुद्दे को उठाकर संस्थान की पुनर्स्थापना सुनिश्चित करानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गोरखपुर गन्ना शोध संस्थान को पुनः स्थापित करे सरकार: ...