गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने गोरखपुर के गन्ना शोध संस्थान को शीघ्र पुनः स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान पूर्वांचल के गन्ना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था। आरोप लगाया कि एम्स के निर्माण के दौरान संस्थान को गोरखपुर शहर से पिपराइच स्थानांतरित किया गया, लेकिन लगभग दस वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार इसे पूरी तरह स्थापित नहीं कर सकी।

संस्थान का महत्व विश्वविजय सिंह ने कहा कि यह संस्थान पूर्वांचल में गन्ने की नई किस्मों के विकास, आधुनिक तकनीक के शोध एवं किसानों के प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र था। इसके संचालन न होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों को नई तकनीकों और शोध का लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा वर्षों से किसानों का प्रशिक्षण भी...