गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर क्लब में आयोजित स्नूकर टूर्नामेंट 2026 का समापन फाइनल के साथ हुआ। फाइनल में रोहित अग्रवाल ने अतुल मेहरोत्रा को पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में क्लब के अदनान फारुख अली शाह, शैलेश बाजपेयी, अतुल मेहरोत्रा, अमित जालान, आशुतोष अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, डॉ मिहिर कुमार, गिरेंद्र टेकरीवाल, सुबोध जालान, रंजन गुप्ता, विशाल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल एवं नील जालान सहित अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एवं क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने विजेता रोहित अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा गोरखपुर क्लब में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन क्लब की सदस्यों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और खेल भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।क...