Gorakhpur News: गोरखपुर के शुभम और अयोध्या के चैतन्य ने जीता गोल्ड
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को अलग-अलग वजन भार वर्ग की बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-19 में 55 किलो भार वर्ग में गोरखपुर के शुभम कुमार राव ने प्रयागराज के सत्यम कुमार को और 68 किलो वजन में अयोध्या के चैतन्य शिखर ने शिवम सिंह यादव को हराकर गोल्ड मेडल जीता। अलग-अलग भार वर्ग में मुरादाबाद के छह खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किया। बुधवार को इस प्रतियोगिता का समापन होगा। सहजनवा के मुरारी इण्टर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग के 35 किलो वजन में मुरादाबाद के तरुण ने गोल्ड मेडल जीता। आगरा के विशाल अहिरवार और कानपुर के शिवेंद्र राजपूत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 41 किलो भार वर्ग म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.