गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: बेलीपार हिन्दुस्तान संवाद बेलीपार थाना क्षेत्र के डेफरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे करंट की चपेट में आने से 10वीं के एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार डेफरा गांव निवासी राज भारद्वाज 14 पुत्र राम जीतन घर की दीवार में लगे सरिए पर कपड़ा टांग रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। परिजन आनन-फानन में उसे गोरखपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पोल से घर तक गए केबल में कट था। इसी कारण करंट घर के पिलर में लगे सरिए में उतर कर पूरे घर में फैल गया था। यह भी पढ़ें- Amroha News: जिंदगी की आस में गोबर में दबाया करंट से झुलसा छात्र, फिर भी नहीं लौट सांस इसी करंट की चपेट में राज आ गया। मृतक राज भारद्वाज दो भाइयों में स...