Gorakhpur News: गोरखपुर कचहरी चौराहे पर महिला कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था
गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत मंगलवार को यातायात पुलिस ने एनसीसी की महिला कैडेट्स को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में कैडेट्स को सुरक्षित आवागमन और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने की जानकारी दी गई। इसके बाद यातायात महिला पुलिसकर्मियों के साथ एनसीसी की महिला कैडेट्स शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर पहुंचीं। उन्होंने यातायात संचालन में सहयोग किया और सड़क पर व्यवस्था बनाए रखने में सहभागिता निभाई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: महिला पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.