Gorakhpur News: गोरखनाथ में बन रहे गेस्ट हाउस का निर्माण तेज
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ स्थित रैन बसेरा के पास नगर निगम के गेस्ट हाउस का निर्माण करीब 6 करोड़ रुपये के लागत से हो रहा है। करीब 4000 वर्ग मीटर एरिया में बन रहे गेस्ट हाउस में अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इससे प्रशासनिक कार्यों में सहूलियत होगी। जरूरत को देखते हुए इसके निर्माण में तेजी आ गई है। गेस्ट हाउस छह मंजिला होगा। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने बताया कि 15चें वित्त से मंजूरी के बाद गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम का अपना गेस्ट हाउस होगा। अतिथि गृह में अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.